


हेरिटेज जयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्ड से 4 बार के पार्षद उम्रदराज के साथ साबिर नेता और इनायत हवेली को पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति समाज से जुड़े लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इसी विश्वास और अरविंद केजरीवाल के जनहित में किए गए कामों को लेकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
केडिया ने कहा कि ये भी शुरुआत ही है क्योंकि अच्छे और समाज से जुड़े और भी लोग हमारे संपर्क में हैं। ये लोग जानते हैं कि भाजपाऔर कांग्रेस को टक्कर देने की आज अगर किसी में ताकत है तो वो सिर्फ आम आदमी पार्टी है। इसलिए अभी कुछ लोग और भी हैं जो जल्द आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा बनेंगे।