Saturday, 29 August 2026

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चुनावी स्टंट : सांसद बोहरा


ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चुनावी स्टंट : सांसद बोहरा

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं पर हुई ईडी की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश को दोनों हाथों से भर-भर के लूटा है। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और जब कार्यवाही हो रही है तो कांग्रेस विक्टिम कार्ड खेल रही है।

उन्होंने कहा कि बिना आग के धुआँ नहीं उठता, अगर कांग्रेस के नेता इतने ही ईमानदार है तो सरकारी जांच एजेंसियों की कार्यवाही से क्यों डर रहे हैं। इस तरह स्वतंत्र जांच एजेंसियों के दफ्तर का घेराव और प्रदर्शन करना गलत है। कांग्रेस के जो नेता इस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं वह तब कहां थे जब प्रदेश की जनता पर अत्याचार हो रहे थे।

भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने प्रदेश को अपराध, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक में नंबर एक बना दिया। इस सरकार के कुशासन के कारण किसानों की जमीने नीलाम हो गई, कर्ज के कारण उनको आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। बेरोजगारी का आलम तो यह है कि हर तीन में से एक युवा बेरोजगार है। बहन बेटियों का सड़कों पर चलना तक दुश्वार हो गया। भ्रष्टाचार का आलम तो यह रहा हर दिन ऐसीबी किसी न किसी भ्रष्टाचारी को पकड़ती है, पर उसपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। 

भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में आमजन में भय और अपराधियों में विश्वास कायम हो गया। लेकिन अब राजस्थान से इस भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई तय हो गई है, प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

Previous
Next

Related Posts