Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विपक्ष के नेताओं को ईडी के माध्यम से प्रताडि़त करने के विरोध में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विपक्ष के नेताओं को ईडी के माध्यम से प्रताडि़त करने के विरोध में ईडी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को ईडी के माध्यम से प्रताडि़त करने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निवास पर ईडी द्वारा छापे डालने के विरोध में शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर के अम्बेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। 

विरोध-प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी श्रीमती अमृता धवन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक श्रीमती गंगा देवी, श्री गोपाल मीणा, श्री रफीक खान, वेदप्रकाश सोलंकी, आलोक बेनीवाल, श्रीमती इन्दिरा मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, नसीम अख्तर इंसाफ, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, कैलाश मीणा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव जसवंत गुर्जर, श्री रामसिंह कस्वा, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर सी चौधरी, जियाउर रहमान, देशराज मीणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, युवा कांग्रेस के यशवीर सूरा, सतवीर आलोरिया, सतवीर चौधरी, वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. खानू खॉं बुधवाली, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री आर. आर. तिवाड़ी, चित्तौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिशनराम सियाग सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुये।

Previous
Next

Related Posts