Saturday, 29 August 2026

जोशी सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के एलईडी रथों को किया रवाना, सीएम गहलोत की ईडी पर अभद्र टिप्पणी काले कारनामों की स्वीकारोक्ति है : सीपी जोशी


जोशी सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के एलईडी रथों को किया रवाना, सीएम गहलोत की ईडी पर अभद्र टिप्पणी काले कारनामों की स्वीकारोक्ति है : सीपी जोशी

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज 200 विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए, केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और योजनाओं के साथ भाजपा की रीति, नीति और संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए एलईडी रथों को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय कानूनकानून राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया सहित अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता की ईडी पर अभद्र भाषा का प्रयोग उनके डर और चुनाव की संभावित हार को दिखा रहा है। उनको यह भय सता रहा है कि उनकी सरकार का काला चेहरा जो अब तक छिपा हुआ था वह जनता के सामने आ चुका है, जो उनकी सत्ता जाने का कारण बनेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। गरीब, दलित, वंचित के बेटे की नौकरी के हक को बेचने का काम किया है। आरपीएससी का सदस्य बाबूलाल कटरा कह रहे हैं कि हम पैसे देकर सदस्य बने हैं। एसीबी के रिटायर्ड डीजी बयान देते हैं कि सरकार भ्रष्टाचार की बड़ी मछली तक हाथ नहीं पहुंचने देती। प्रदेश की जनता ने देखा है कि भ्रष्टाचार के कितने नए नए मामले इस सरकार में आए दिन उजागर हुए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि सीएम गहलोत को संयम रखना चाहिए, यदि वे ईमानदार हैं, तो डर किस बात का। डर इसलिए है कि परत दर परत इनके भ्रष्टाचार की पोल खुलती जा रही है। डर यह बता रहा है कि इनकी सत्ता की कहानी का अंत होने वाला है।

Previous
Next

Related Posts