Saturday, 29 August 2026

भाजपा महिला मोर्चा टोंक की अंजली गुप्ता जिला संयोजक नियुक्त,कहा-महिला अपराधों में वृद्धि होगा बड़ा मुद्दा


भाजपा महिला मोर्चा टोंक की अंजली गुप्ता जिला संयोजक नियुक्त,कहा-महिला अपराधों में वृद्धि होगा बड़ा मुद्दा

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अंजली गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा टोंक की जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा टोंक के  जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा की अनुशंसा पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी ने अंजली गुप्ता को महिला मोर्चा जिला टोंक का  जिला संयोजक नियुक्त किया है।

नवनियुक्त जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस के पांच साल में महिला अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई है वही महिला अपराधों में राजस्थान अव्वल है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला अपराध बड़ा मुद्दा होगा जिसको लेकर महिला मोर्चा जनता के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेगी।उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

अंजली गुप्ता की नियुक्ति पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सोनी, जिला मंत्री ममता शर्मा, प्रियदर्शनी राठौड़, ममता साहू, अनीता गुर्जर, शहर मंडल अध्यक्ष संगीता सेन, अनीता बढ़ाया,सुमन आगीवाल, चंद्रकला खंडेलवाल, उषा कुमावत, ममता खंगार,सीमा गौतम, दानवेंद्री सेन सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

    Previous
    Next

    Related Posts