


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को रात को जब ईडी का जांच दल चला गया। इसके बाद डोटासरा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे घर से ईडी के दल कोखाली हाथ लौटना पड़ा हैं। ईडी को कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे कि मुझे फंसा सके ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार और मैंने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में1800 करोड़ के विकास कार्यकराए हैं उसी का लेखा-जोखा लेकर ईडी अधिकारी गए हैं।
उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ और लक्ष्मणगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष महरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कल डाक के माध्यम से विकास कार्यों का लेखा-जोखा उन्हें भेजेंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार के दम पर ही चुनाव लक्ष्मणगढ़ का जीतेंगे।