Saturday, 29 August 2026

पायलट ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के घर पर ईडी हुई रेड की निंदा और सीएम गहलोत के पुत्र को जारी नोटिस का किया विरोध


पायलट ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के घर पर ईडी हुई रेड की निंदा और सीएम गहलोत के पुत्र को जारी नोटिस का किया विरोध

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय समिति के सदस्य और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी के नोटिस का विरोध किया। 

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक जुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

Previous
Next

Related Posts