Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर निवास पर पेपर लीक मामले में ईडी की टीम की छापेमारी, राजनेताओं में हड़कंप


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर निवास पर पेपर लीक मामले में ईडी की टीम की छापेमारी, राजनेताओं में हड़कंप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर निवास पर गुरुवार को पेपर लीक मामले में ईडी की टीम पहुंची। ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल लेकर पहुंची है और घर के बाहर सुरक्षा के जवान तैनात किए हैं। फिलहाल जांच शुरू हो गई है जांच के बाद दस्तावेजों के आधार पर ईडी की टीमआगे जांच करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की छापेमारी के बाद नेताओं में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने के निवास पर मौजूद है।छापों के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- 'सत्यमेव जयते'।

उल्लेखनीय की ईडी की टीम ने कुछ दिन पहले सीकर में कलम कोचिंग इंस्टिट्यूट पर छापे की कार्रवाई की थी। ईडी की टीम  को उसछापेमारी में क्या कुछ मिला उसको उजागर नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले  ईडी की टीम की छापेमारी निश्चित तौर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को संकट में डाल सकती है ! इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरायह चेतावनी देते रहे हैं ईडी जांच कर ले कुछ होने वाला नहीं है।

Previous
Next

Related Posts