


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अचानक सूरसागर (जोधपुर) भाजपा की सबसे बुजुर्ग महिला विधायक सूर्यकांता व्यास से मिलने अचानक उनके निवास पर दशहरे मंगलवार देर रात हुई इस मुलाकात करना एक राजनीति का सोची समझी चाल रही है।
सीएम गहलोत के राजनीति में प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सिफारिश पर सूर्यकांत व्यास का सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से टिकट काटा गया है इसकी जानकारी सीएम गहलोत को थी और वेसे जोधपुर में राजनीतिक संदेश देने के लिए उनके घर गए।
भाजपा विधायक सूर्यकांत का व्यास ने भी सीएम गहलोत का अपने तो दिखाते हुएस्वागत सत्कार किया साफा और शॉल भेंट कर आशीर्वाद दिया। सीएम गहलोत ने इस बात की जानकारी सभी को करने के लिए सोशल मीडिया परअपने साथ फोटो भी अपलोड की और यह जताने का प्रयास किया कि उनकी तारीफ करने के कारण भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया है। यह भी बात सही है कि इसका क्या कुछ अर्थ निकलेगा यह तो 3 दिसंबर का चुनाव परिणाम ही बताएगा ।
लेकिन सीएम गहलोत ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ काकरिश्मा दिखाते हुए यह सब कुछ किया है इसका पार्टी और खुद के लिए कितना फायदा होगा यह अभी बता पाना संभव नहीं है लेकिन सीएम गहलोत अपने राजनीतिक जादूगरी को दिखा पानी में कुछ हद तक कारगर हुए हैं और परिणाम आने के बाद स्पर्श होगा कि उनकी जादूगरी काम आई या नहीं !