Saturday, 29 August 2026

ट्रैक्टर चढाकर व्यक्ति की हत्या का मामला : सगे भाई ही ने की थी हत्या, गिरफ्तार


ट्रैक्टर चढाकर व्यक्ति की हत्या का मामला : सगे भाई ही ने की थी हत्या, गिरफ्तार

भरतपुर जिले के थाना सदर बयाना अंतर्गत गांव अड्डा में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर चढ़कर हत्या के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी दामो उर्फ दामोदर गुर्जर को को गिरफ्तार कर लिया है जो मृतक निरपत गुर्जर का सगा छोटा भाई है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि बुधवार सुबह 7:45 बजे सूचना मिली कि अड्डा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की ट्रैक्टर चढ़कर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर एसएचओ सदर बयाना जयप्रकाश टीम के साथ तुरंत गांव में पहुंचे। घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ बयाना सहित सहित एसएचओ बयाना, रुदावल व गढ़ीबाजना भी मय जाप्ता के मौके पर पहुंच गये।

एसपी कच्छावा ने बताया कि मृतक निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह उम्र करीब 30 वर्ष और घायलों को अस्पताल पहुंचा अनुसंधान किया गया। मृतक के भाई दामोदर गुर्जर से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना करना कबूल कर लिया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य परिजन व लोगों की संलिप्तता के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि मृतक पक्ष एवं विरोधी पक्ष का स्कूल को जाने वाली आम रास्ते पर निकलने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। जिसके चलते बुधवार को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। बहादुर व जनक पक्ष ने मृतक पक्ष के घर पर आकर मारपीट की। इस झगड़े के तुरंत बाद मृतक पक्ष ने षड्यंत्र रच अपने मुकदमे को मजबूत बनाने व दूसरे पक्ष को हत्या के मुकदमे फसाने के उद्देश्य से मुलजिम दामों उर्फ दामोदर गुर्जर द्वारा अपने सगे भाई निरपत गुर्जर की ट्रैक्टर से बार-बार कुचलकर हत्या कर दी।

Previous
Next

Related Posts