


विजयदशमी के मौके पर मंगलवार को धोलाभाटा रोड मन्ना हवेली में श्री कोली राजपूत हितकारिणी सभा अजमेर का 104 वां स्थापना दिवस और परंपरागत 95 वां खड़ग पूजन (शस्त्र पूजन) सभा के अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी की अध्यक्षता में बहुत ही धूम धाम से मनाया । परंपरानुसार शस्त्र पूजन कर एक विशाल और सफल कार्यक्रम किया गया।
जिसमें समाज के विभिन्न अखाड़ों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सामाजिक एकता का परिचय दिया। युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न अखाडो के गुरुओ द्वारा तलवारबाजी, पट्टेबाजी, बाना, बनेठी आदि हथियारों का खड़ग पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु प्रात्त कर चुके बुजर्गवानों व शस्त्र चलाने में पारंगत को भी सम्मानित किया गया साथ ही गुरुओं का सम्मान किया गया। इसमें गुरु नवल किशोर अखाड़ा गूजर धरती, श्री पवनवीर अखाड़ा अजयपाल नगर धोलाभाटा, जय महाकाली अखाड़ा जादूघर, जय बजरंग अखाड़ा गौतम नगर, श्री जय भवानी अखाड़ा झलकारी नगर, दुर्गा काली अखाड़ा भजनगंज, जय महावीर हनुमान अखाड़ा जादुघर आदि शामिल थे।