


प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से जय क्लब प्रांगण में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।
प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी अध्यक्ष डॉ. एस सरकार ने बताया कि 19 अक्टूबर से चल रही इस दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन विजयादशमी की शाम को माता की मूर्ति के विसर्जन से किया गया। 24 अक्टूबर को विजयादशमी दशमी को प्रातः आरती और पूजा के बाद दर्पण विसर्जन हुआ इसमें माता की तस्वीर नीचे रखे पानी के पात्र में दिखाई देती है।
उन्होंने बताया कि 5 दिन तक आयोजित होने वाले कल्चर प्रोग्राम और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया और दोपहर 2 बजे से सिन्दूर उत्सव हुआ जिसमें महिलाएं माता को सिन्दूर चढ़ाकर अपने अखण्ड सुहाग की कामना करते हुए सिन्दूर एक दूसरे को लगाया और बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर बड़े आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ. सरकार ने बताया कि शाम को 4 बजे शोभायात्रा के रूप में मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति को ले जा कर नेवटा बांध में विसर्जित कर पांच दिनों से चल रहे इस महोत्सव का समापन किया।