


पुष्कर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव हारने के बावजूद कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर को टिकट देने पर कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस से टिकट बदलने की मांग की है। उन्होंने साफ किया है कि टिकट नहीं बदलने पर कार्यकर्ताओं-जनता की सलाह पर वे चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे।
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. बाहेती साल 2003 में विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर को लगातार तीसरी बार पुष्कर से प्रत्याशी बनाया है। वे 2013 और 2018 में भाजपा प्रत्याशी सुरेश रावत से चुनाव हार चुकी हैं। डॉ. बाहेती ने इसको लेकर विरोध जताया है।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर गोपाल बाहेती अजमेर उत्तर सेचुनाव लड़ने के चक्कर में अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर आ गए थे। इसके बाद वह चुनाव हार गए।अब फिर से उन्हें पुष्कर से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। उनकी है योजना कितनी सफल होगी यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा अब उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ेगा।