Saturday, 29 August 2026

टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस सेवा दल की महिला अध्यक्ष डॉ. अंजली यादव ने की बगावत, आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव लड़ने का किया ऐलान


टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस सेवा दल की महिला अध्यक्ष डॉ. अंजली यादव ने की बगावत, आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कांग्रेस सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष और मेजर ओपी यादव ( पूर्व विधायक मुण्डावर ) की पुत्रवधू डॉ. अंजलि यादव ने कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत शुरू कर दी है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है और अब मंगलवारहेलो को आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजलि यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस सेवा दल महिला प्रदेश अध्यक्ष और कविता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। 

कांग्रेस की ओर से जारी की गई 33 नामों की पहली सूची में मुंडावर से ललित यादव को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद कांग्रेस सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अंजलि यादव ने कांग्रेस पार्टी पर भेदभाव से टिकट देने का आरोप लगाया है।

डॉ अंजलि यादव ने पार्टी नेताओं पर भेदभाव से टिकट देने का आरोप लगाया। डॉ अंजलि यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर बैठक कर निर्णय लिया कि हर हाल में चुनाव लड़ा जाएगा।

Previous
Next

Related Posts