

सवाई माधोपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार के काफिले पर सोमवार शाम पथराव हो गया। 24 से ज्यादा लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका। पहले काले झंडे दिखाए और शीशे तोड़ दिए। हमले में दानिश अबरार बाल-बाल बच गए। घटना मलारना चौड़ गांव की है। दानिश ने कहा- हमला होते देखकर मेरा 7 साल का बेटा रोने लग गया। किसी को परेशानी है तो मुझसे हो, मेरे परिवार से क्या लेना-देना?
थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि हमले के बाद असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया था। विधायक की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई थी। पुलिस ने मामले में शाम 7 बजे 5 आरोपियों को लालसोट के डीडवाना के पास से गिरफ्तार किया।, युवकों को पकड़ने के विरोध में सांसद किरोड़ी लाल मीणा नांगल राजावतान थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
दानिश अबरार जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर आ रहे थे। दोपहर दो बजे उनका मलारना चौड़ पहुंचने का निर्धारित कार्यक्रम था। किसी कारण के चलते करीब डेढ़ घंटा देरी से उनका काफिला मलारना चौड़ पहुंचा। गाड़ियों के काफिले में सबसे आगे विधायक की गाड़ी चल रही थी। तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने आकर काले झंडे दिखाए और नारेबाजी कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर हमला बोल दिया। हमलावरों के पथराव से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
हमले के वक्त उनकी गाड़ी में मां पूर्व विधायक यास्मीन अबरार, पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन हमलावर आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने जान बचाई।
सीआई लखन खटाना कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पर हुए हमले के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तारकिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की लोकेशन लालसोट में मिली। मलराना पुलिस ने लालसोट और रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। शाम 7 बजे आरोपी स्कॉर्पियो और वेन्यू कार से जयपुर की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने इन्हें ओवर टेक कर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने स्कॉर्पियो से पुलिस की कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मलारना थाना पुलिस की निजी कार क्षतिग्रस्त हो गई। काफी कोशिश के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो में बैठे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए।
कांग्रेस विधायक दानिश अबरार पर हमला,पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नांगल राजावतान थाने धरने पर बैठे
सवाई माधोपुर विधायक कांग्रेस विधायक दानिश अबरार पर सोमवार को हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा के सांसद और सवाई माधोपुर से प्रत्याशी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने समर्थकों के साथ नांगल राजावतान थाने पहुंच कर कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने इन पांचो लड़कों को गलत फसाने और मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।