Saturday, 29 August 2026

राजे ने महानवमी के अवसर पर पावन धाम दतिया में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की,कन्याओं को कराया भोजन


राजे ने महानवमी के अवसर पर पावन धाम दतिया में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की,कन्याओं को कराया भोजन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी के शुभ अवसर पर आज पावन धाम दतिया में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी। 

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कन्या भोज एवं दक्षिणा का पुण्य प्राप्त कर उनका पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की यही श्रेष्ठता है, जहां हर जीव में ईश्वर का प्रतिबिंब देखा जाता है। नवरात्रि के पुण्य पर्व पर मेरी माता रानी से यही प्रार्थना है कि मैं परहित के संकल्प से कभी विचलित ना होऊं और समाज में जन कल्याण की भावना की वृद्धि हो। 

Previous
Next

Related Posts