Saturday, 29 August 2026

मुख्य निवार्चन अधिकारी गुप्ता ने लॉन्च किया ‘‘सहज भीलवाड़ा’’ एप, मार्गदर्शिका का किया विमोचन


मुख्य निवार्चन अधिकारी गुप्ता ने लॉन्च किया ‘‘सहज भीलवाड़ा’’ एप, मार्गदर्शिका का किया विमोचन

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आमजन को हर सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का भी सरलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा भीलवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी के नवाचार के रूप में विकसित की गई “सहज भीलवाड़ा“ एप को वर्चुअली लॉन्च किया गया। इस एप के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के साथ मतदान प्रक्रिया के पर्यवेक्षण को सुगम बनाया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने एप लॉन्च के दौरान कहा कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ नागरिकजन, विशेष योग्यजन, कोविड प्रभावित मतदाताओं की राजस्थान विधानसभा आमचुनाव 2023 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने भीलवाड़ा जिले में होम वोटिंग संबंधित समस्त प्रक्रिया की निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए विकसित की गई आईटी आधारित ‘‘सहज भीलवाड़ा’’ एप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में वरिष्ठ नागरिक व विशेष योग्यजन श्रेणियों के अनुपस्थित मतदाताओं की लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह एप समस्त बीएलओ, पीओ, आरओ इत्यादि निर्वाचन से संबंधी कार्मिकों व अधिकारियों को अपने दायित्वों के सफल निष्पादन में सहायक सिद्ध होगी, साथ ही उन्होंने भीलवाड़ा जिले की सम्पूर्ण निर्वाचन टीम के अभिनव प्रयासों की सराहना भी की।

‘‘सहज भीलवाड़ा’’ ऐप की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को सुगम व सरल बनाने के लिए जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में विधानसभा आम चुनावों में पहली बार होम वोटिंग की पहल की गई है। इन चुनावों में पात्र मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के विकल्प के तौर पर यह सुविधा मिलेगी। भीलवाड़ा जिले में नवाचार के तहत इस एप के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने के साथ मतदान प्रक्रिया के पर्यवेक्षण को सुगम बनाया जाएगा। विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रपत्र 12 घ के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया के पर्यवेक्षण को सुगम व सरल बनाने के लिए भीलवाड़ा जिले में ‘‘सहज भीलवाड़ा’’ एप नवाचार के रूप में लॉन्च की गई हैं। श्री मोदी ने एप की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।  

Previous
Next

Related Posts