Saturday, 29 August 2026

प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी के दुर्गा पूजा महोत्सव में महानवमी के दिन 9 कन्याओं का पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजुर्गों का किया सम्मान


प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी के दुर्गा पूजा महोत्सव में महानवमी के दिन 9 कन्याओं का पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजुर्गों का किया सम्मान

प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव जय क्लब प्रांगण सोमवार को महानवमी के दिन 9 रूप के अनुसार पूर्ण विधिवत  9 कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विजयदशमी के दिन पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव का समापन होगा ।  इस अवसर पर महिलाएं सिंदूर खेला की परंपरा निभाते हुए एक दूसरे के गालों पर सिंदूर लगा घर बधाइयां दी जाएगी। बंगाली संस्कृति के अनुसार मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर लगाकर महिलाएं एक दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाएंगी और नृत्य करके मां को विदाई देंगी।

प्रोबासी बेंंगाली कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने बताया कि पंचमी से दुर्गा पूजा महोत्सव की 19 अक्टूबर से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई थी। सोमवार को जय क्लब प्रांगण में माता के दरबार में महानवमी के दिन महानवमी अध्यक्ष डॉ एस के सरकार ने माता के 9 रूप के अनुसार पूर्ण विधिवत  9 कन्याओं का पूजन किया उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें भेंट भी दी। इसके बाद में सामूहिक रूप से हवन हुआ। 

अध्यक्ष डॉ एस के सरकार ने बताया कि पंचमी से आरंभ हुई इस दुर्गा पूजा महोत्सव में  प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई थी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए साथ ही जय क्लब प्रांगण भक्तों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और सुविधा के लिए खाने पीने की स्टॉल भी लगाई गई है। 

उन्होंने बताया कि सांयकाल में नियमित रूप से आरती के पश्चात वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अनामिका शर्मा के दुर्गा स्तुति नृत्य से हुई। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में सानिध्या सरकार और आराध्या सरकार के नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा भी विभिन्न कलाकारों ने अपनी बेहतर नृत्य और गीत संगीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्तों का खूब मनोरंजन किया।

Previous
Next

Related Posts