Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस और आरएलपी छोडकर आए पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा आरएलपी के दो प्रधान,पूर्व प्रवक्ता महिपाल सहित 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


कांग्रेस और आरएलपी छोडकर आए  पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा आरएलपी के दो प्रधान,पूर्व प्रवक्ता महिपाल  सहित 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस और आरएलपी छोडकर आए 10 प्रमुख नेता आईएएस अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी और कांग्रेस के नेताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा की मौजूदगी में इन नए लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालो में खींवसर प्रधान और आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी और उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर, नागौर के मौलासर पूर्व प्रधान व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर, पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक तथा हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

अंतर सिंह नेहरा, आईएएस अधिकारी 30 सितंबर को आप ने स्वैछिक सेवानिवृति ली है। ।सुरेश मिश्राआप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी है। आप सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रहे है,सीमा चौधरी प्रधान खींवसरनिर्दलीय प्रधान है। आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य है। गीता देवी प्रधान, मुंडवा आरएलपी से प्रधान है। रेवतराम डागा, आरएलपी, मुंडवा आप के पिताजी 30 वर्षों तक सरपंच रहे है। पत्नी गीतादेवी मुंडवा की प्रधान है। आरएलपी के वरिष्ठ नेता है। महिपाल महला फतेहपुर, पूर्व मुख्य प्रवक्ता, आरएलपी,जगदीश बीडियासर, सरपंच बोजास अध्यक्ष सरपंच संघ, आरएलपी झालाराम भाकर, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस, पूर्व प्रधान मोलासर, नागौर भगवानाराम बुरडक, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व सरपंच पत्नी तीजादेवी भी पूर्व प्रधान है, डॉ. सुमन चावला, हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही है। हनुमानगढ से 2013 में निर्दलीय चुनाव लडा।

Previous
Next

Related Posts