


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल बेरवाल को पांच साल की अवधि के लिए डीएचएसजीवी के चांसलर के पद पर नियुक्त किया हैं। शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव विजय कुमार की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कन्हैया लाल बेरवाल सेवानिवृत्त आईपीएस है और राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। वे डॉ. बी.आर.अम्बेडकर फाउंडेशन, राजस्थान सरकार के पूर्व महानिदेशक के पद पर भी सेंवाए भी दे चुके है।