Saturday, 29 August 2026

खाचरियावास ने सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन कर अपनों के बीच किया हनुमान चालीसा का पाठ


खाचरियावास ने सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन कर अपनों के बीच किया हनुमान चालीसा का पाठ

सिविल लाइन विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार कोअपने विधानसभा क्षेत्र माता के मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने अपने मतदाताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उनका इतना ही कहना था कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है और हम अपनों के बीच जाकर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि हम तो राम के वंशज हैंऔर उनकी कृपा सेआम लोगों के बीचसेवा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता जनार्दनी हमें इस लायक बनाती है और उनके बीच रहकर ही मुझे अच्छा लगता है।

Previous
Next

Related Posts