Saturday, 29 August 2026

प्रियंका वाड्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता को सौंपा परिवाद


प्रियंका वाड्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता को सौंपा परिवाद

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रदेष के मुख्य चुनाव आयुक्त को परिवाद पेस कर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा सिकराय (दौसा) सभा में धार्मिक भावनाओं के आधार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दुभार्वना से झूठ फैलाने का आरोप लगाया है और प्रियंका वाड्रा के खिलाफ विधिक कार्यवाही की मांग की है। 

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने परिवाद में चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रियंका वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शुक्रवार की जनसभा सभा में देवनारायण जी के मंदिर में 21 रूपये चढ़ाने का झूठ फैलाया है, जबकि पीएम मोदी ने आस्था अनुसार अपनी जेब से नकद राशि मंदिर के दानपात्र में डाली थी। 

उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा का यह कृत्य आचार संहिता के निर्देशों का र उल्लंघन है, और उनका कथन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। प्रियंका गांधी द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने और मतदाताओं को प्रभावित करने की बदनीयती से यह बयान दिया है।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता को चुनाव आयोग के नाम एक परिवाद सौंपने के दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, सह-संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत, विधि प्रकोष्ठ से सौरभ सारस्वत, भाजपा सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल और सतीशसरीन मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts