


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ ने कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याषियों की पहली सूची जारी हुई है जिसमें विधायक दिव्या मदेरणा को फिर से टिकिट दिया है, हालांकि वे इस बार चुनाव तो नहीं जीत पाएंगी लेकिन हम उन्हे बताना चाहते हैं कि इस बार भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बन रही है और हमारी सरकार उन्हे सुरक्षा की पूरी गारंटी देने का वादा करते हैं।
शनिवार कोभाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुएप्रदेश प्रवक्ताराखी राठौर ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और महिला बाल विकास मंत्री मंत्री ममता भूपेश ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को फिर से दोहराया लेकिन राजस्थान में नाबालिगों और महिलाओं से होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर इनके मुंह से कोई शब्द तक नहीं निकला । इसके अलावा कर्नाटक और पंचमी बंगाल में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा कोई ट्वीट मैसेज तक नहीं करती हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ ने कहा कि आज राजस्थान में प्रतिदिन 17 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और प्रदेश में 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्जहो रहे हैं जिसमें से 15 हजार से ज्यादा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। उन्होंनेकहा कि राजस्थान जैसे शांतप्रिय प्रदेश में आज महिला सुरक्षा की स्थिति को देखकर मन द्रवित होता है। यदि हम बीते 24 घंटो की बात करें तो नोेहर में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना, पाली के देसूली में दुष्कर्म, जयपुर के खो नागोरियन की घटना, अजमेर, बीकानेर और चुरू में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जब प्रियंका गांधी मेेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ दर्शन करने गई उस दौरान भी एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई।
भाजपा प्रवक्ता राखी राठौर ने कहा कि सीएम गहलोतअंहकार में चूर हैं और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी खींचने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं इस चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी हैं और इन चुनावों में कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगी।