


प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से पांच दिवसीय शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार 21 अक्टूबर को सप्तमी के दिन की शुरुआत कोलकाता से आए ढाकी के ढाक के गूंज से हुई मां दुर्गा की पूजा और भव्य आरती ने वहां मौजूद भक्तों का मन मोह लिया। माता के भक्तों ने देवी के जयकारे के साथ पुष्पांजली अर्पित की।
जय क्लब में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव में शनिवार सुबह से की भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक भक्तों की अपार भीड़ माता के पंडाल रौनकदार बनाए रखा।
दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान शनिवार को दिन में बच्चों और बड़ों की कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। माता के भोग लगाकर बड़ी तादाद में भक्तों ने ने पंगत प्रसादी का आनन्द लिया।
प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसायटी अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हर दिन सांयकाल मां दुर्गा की संध्या आरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के इस दौरान शनिवार को छोटे बच्चों की विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता, गीत-संगीत और विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति भक्तों सुविधा के लिए जय क्लब परिसर में विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाई गई है।
डॉ. सरकार ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम को अपना समझकर व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान माता दुर्गा की पूजा अर्चना करने से परिवार में खुशहाली और अमन चैन आता है ऐसे में सभी भक्तों को भक्ति भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देना चाहिए।
डॉ. सरकार नेदुर्गा पूजा उत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने वाली अपनी टीम सुकांत दत्ता,दीप्ति चौधरी,राजेंद्र बनर्जी,आरएस सक्सेना,विजय चक्रवर्ती,प्रियंका सरकार,डॉ. रोबिन सरकार,विनोद पारीक,अरुण कुमार बनर्जी,असीम बनर्जी,दीपाली और रेनू सरकार सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव की प्रशंसा की और कहा कि इस टीम भावना के कारण ही यह पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव का कार्यक्रम सफलता पूर्वक मनाया जा रहा है।