


जयपुर के प्रताप नगर रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और चाय में जहर मिलाकर देने को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने अपने भाई के साथ जाकर प्रताप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता नेअपने रिपोर्ट में कहा है कि18 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे मैं घर पर थी किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया और यह मामला बढ़ने के बाद आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। झगड़ा बढ़ाने पर पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की । मामला शांत होने के बाद पति ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। उसके बाद पत्नी बेहोशी हो गई और बेटा उसे अस्पताल लेकर गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई । प्रताप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।