


भाजपा ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा के लिए 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा के लिए 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें किसी भी संसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। आठ महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर आने वाले ज्योति मिर्धा को नागौर से और शोभा रानी के जीजा शिवचरण कुशवाहा कोटिकट दिया गया है।
भाजपा की दूसरी सूची में सांगानेर से अशोक लहौरती का टिकट काट दिया गया है उसकी जगह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को टिकट दिया गया है। चित्तौड़ से पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भेरू सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवीर को टिकट दे दिया है। वहां से वसुंधरा समर्थकअखियां का टिकट काट दिया गया है। वसुंधरा राजे समर्थक 15 लोगों को टिकट दिया गया है जिसमें कालीचरण सराफ, प्रताप सिंघवी, कैलाश वर्मा, सिद्धी कुमारी, मंजू बाघमार, संतोष अहलावत, प्रेम सिंह बाजोर सामाराम गरासिया, गोविंद प्रसाद, कालूराम मेघवाल, नरेंद्र नागर, बिहारीलाल बिश्नोई, कैलाश मीणा और अनिता भदेल शामिल है।
देखेंसूची में विस्तार से नाम……..