Saturday, 29 August 2026

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव की शुरुआत अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेश सारस्वत और आचार्य पवन ओझाने ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ की


सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव की शुरुआत अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेश सारस्वत और आचार्य पवन ओझाने ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ की

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव का जयपुर में 20 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे श्याम मैरिज गार्डन  ज्योतिबा फूले कॉलेज रामनगर विस्तार न्यू सांगानेर रोड सोडाला में सारस्वत जिला समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा,महामंत्री सुरेश सारस्वत और आचार्य पवन ओझा गोल्ड मेडलिस्ट ज्योतिषाचार्य द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत की ।

जिला सारस्वत समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से निश्चित तौर परसमाज में एक अच्छी सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सेसमाज के सभी लोग आपस में मिलजुल करके कार्यक्रम का आनंद भी लेते हैं और मेल जोड़ बनाने का काम भी करते हैं। समाज के महामंत्री सुरेश सारस्वत ने कहा कि इस आयोजन के लिए सभीसमाजके लोगों का सहयोग मिला इसके लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव के कार्यक्रम में माता का दरबार सजाया गया । सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव के आयोजन में विशेष रूप से आलू प्याज़ की सब्जी , बेजड़ की रोटी, लहसुन की चटनी रोटी  सब्जी से लेकर वडापाव, सेवपूरी, इंदौरी फलाहारी , पैटीज, पिज़्ज़ा, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक इत्यादि बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन अपने समाज की  बेस्ट शेफ के  हाथों से बने व्यंजन का स्वाद लिया ।

Previous
Next

Related Posts