Saturday, 29 August 2026

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव का जयपुर में 20 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे से श्याम मैरिज गार्डन ज्योतिबा फूले कॉलेज रामनगर विस्तार न्यू सांगानेर रोड सोडाला में भव्य आयोजन, माता की मां आरती के बाद होगा समापन


सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव का जयपुर में 20 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे से श्याम मैरिज गार्डन ज्योतिबा फूले कॉलेज रामनगर विस्तार न्यू सांगानेर रोड सोडाला में भव्य आयोजन, माता की मां आरती के बाद होगा समापन

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव का पहली बार जयपुर में 20 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे श्याम मैरिज गार्डन  ज्योतिबा फूले कॉलेज रामनगर विस्तार न्यू सांगानेर रोड सोडाला में आयोजन किया जा रहा है।  इस विशाल आयोजन का शुभारंभ सारस्वत समाज के आचार्य पवन ओझा गोल्ड मेडलिस्ट ज्योतिषाचार्य द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार से कार्यक्रम शुरू करेंगे।

जिला सारस्वत समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने समाज के लोगों से अपील की कि सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव को सफल बनाने में खुले दिल से सहयोग करें। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर उसे सफल बनाएं। समाज के महामंत्री सुरेश सारस्वत ने कहा कि समाज की ओर से यह पहला प्रयास है और उसे हम सब आपसी सहयोग से सफल बनाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम मेंअधिक से अधिक संख्या में आकर महिलाओं, माता और बहन-बेटियों का का उत्साहवर्जन करें।

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव के कार्यक्रम में माता का दरबार सजाया जाएगा है । माता की भव्य महा आरती के साथ समापन होगा। सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव में बच्चों और महिला मंडल की सखियों की शानदार गरबा -डांडिया प्रस्तुती दी जाएगी। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

महिला मंडल सारस्वत द्वारा डांडिया  रास को सफल बनाने के लिए समाज के भामाशाहों से भी सहयोग लिया है और उनका भरपूर सहयोग मिलने के कारण ही यह सफल आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में विशेष रूप से  खाने पीने की  स्टाल्स लगाई जाएगीऔर विशेष कर व्रत करने वालों का विशेष ख्याल रखते हुए अलग से स्टाल जा लगाई जा रही हैं। 

सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव के आयोजन में विशेष रूप से आलू प्याज़ की सब्जी , बेजड़ की रोटी, लहसुन की चटनी रोटी  सब्जी से लेकर वडापाव, सेवपूरी, इंदौरी फलाहारी , पैटीज, पिज़्ज़ा, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक इत्यादि बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन अपने समाज की  बेस्ट शेफ के  हाथों से बने व्यंजन का चटकारा प्राप्त हो सकेगा । सारस्वत मेला और SDD सारस्वत डांडिया रास महोत्सव के आयोजन में मुख्य भूमिका में सारस्वत ब्राहमण समाज जिला जयपुर,सारस्वत समाज महिला मंडल की सभी सखियाँ और सारस्वत युवा मंडल जिला  जयपुर की रहेगी।

Previous
Next

Related Posts