


मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सपा को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं देने को लेकर सपा के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशअखिलेश यादव बेहद नाराज हो गए हैं।
उन्होंने गुरुवार को सीधे तौर पर ऐलान किया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में हमारे साथ बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा के चुनाव में 6 विधानसभा की सीट देने का वादा किया था लेकिन एक सीट भी नहीं दी है।
अखिलेश यादव ने कहा की मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने बेवकूफ बनाया। हमारे साथ धोखा हुआ। रात एक बजे तक मीटिंग चली लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई थी तो हमे एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग भाजपा से मिले हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के चिरकुट नेताओं की क्या हैसियत है जो उनके बारे में बयान देंगे। उन्होंने कहा किआगामी चुनाव मेंयूपी में कांग्रेस को उसकी हैसियत के अनुसार ही हम सबक सिखाएंगे और हमें ऐसे इंडिया एलाइंस से कोई मतलब नहीं है।