Saturday, 29 August 2026

67 वीं राज्य स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, एकल खिताब प्रतियोगिता में जोधपुर की प्रगति वैष्णव ने स्वर्ण और, अजमेर की जेनिस मनोज ओझा को सिल्वर मेडल देकर किया सम्मानित


67 वीं राज्य स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, एकल खिताब प्रतियोगिता में जोधपुर की प्रगति वैष्णव ने स्वर्ण और, अजमेर की जेनिस मनोज ओझा को सिल्वर मेडल देकर किया सम्मानित

जोधपुर -67 वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2023 का आयोजन शाला क्रीड़ा संगम गोशाला जोधपुर में 14-19 अक्टूबर तक अंडर 17 व अंडर 19 छात्र-छात्रा वर्ग का समापन कार्यक्रम महर्षि गोतम सीनियर सेकंडरी स्कूल जोधपुर की मेजबानी में गुरुवार 19 अक्टूबर को शाला क्रीड़ा संगम गोशाला में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी इंसाफ जाई, जोधपुर,के द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

शारीरिक शिक्षा के नईम लोदी (बीकानेर) और कोच युनुस खान जोधपुर ने बताया की प्रतियोगिता में अंडर 19 छात्रा वर्ग का एकल खिताब जोधपुर की प्रगति वैष्णव ने गोल्ड मेडल और अजमेर की जेनिस मनोज ओझा ने सिल्वर मेडल जीता। छात्र वर्ग अंडर 19 का एकल खिताब कुणाल चौधरी जयपुर ग्रामीण को और और जोधपुर के पवन बेनीवाल के नाम सिल्वर मेडल ने जीता।

छात्रा वर्ग अंडर 17 का एकल खिताब जानवी काजला जयपुर के नाम रहा और सिल्वर मेडल प्रिया यादव जयपुर को प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग अंडर 17 का एकल खिताब प्रियांशु तंवर जयपुर शहर  को मिला ,सिल्वर मेडल श्रेयास डोगपाल जयपुर ग्रामीण ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी,रवि शर्मा, जगदीश चौधरी, वीरेंद्र शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर खेल खेलने के लिए बधाई दी। 

छात्रा वर्ग अंडर 19 के फाइनल मैच के मुकाबले से से पहले जोधपुर के जिला शिक्षा अधिकारी इंसाफ जाई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर में होगा। ऐसे में हमारे सभी खिलाड़ियों को पूरी मेहनत के साथप्रतियोगिता के लिए तैयारी करनी हैऔर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना है इसके लिए हमें नियमित रूप से अपने खेल के अभ्यास को बनाए रखना है। 

उन्होंने टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा और प्रगति वैष्णव से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस बार राष्ट्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट  जोधपुर में है अच्छा खेलों स्वर्ण पदक जीतना है।इस राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में 42 जिलों के 720 टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

    Previous
    Next

    Related Posts