Saturday, 29 August 2026

"पार्किंग के विवादित आदेश से नाराज,एसएमएस चिकित्सालय के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, भेदभाव की नीति समाप्त की मांग


"पार्किंग के विवादित आदेश से नाराज,एसएमएस चिकित्सालय  के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, भेदभाव की नीति समाप्त की मांग

सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर प्रशासन द्वारा 10 अक्टूबर को चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए पार्किंग स्थल की नई व्यवस्था में भेदभावपूर्ण रवैया अपना कर आदेश जारी करने पर गुरुवार को चौथे दिन भी एसएमएस चिकित्सालय के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन किया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला जयपुर के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौधरी ने बताया कि एस एम एस मेडिकल कॉलेज जयपुर के प्रधानाचार्य डॉ.राजीव बगरहट्टा और एस एस एम चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा की  असंवेदनशीलता के कारण अस्पताल में कार्यरत सभी कार्मिको में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया है।

राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सिंह ने एस एम एस मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्रशासक के रूप में आईएएस को नियुक्त करने की मांग की ताकि चिकित्सको के एकाधिकार से अस्पताल में कार्यरत अन्य कार्मिकों को शोषण से मुक्ति मिल सके।

गुरुवार के विद्रोह प्रदर्शन सभा को रेडियोग्राफर संघ से प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, शंकर लाल मीणा,लैब टेक्नीशियन संघ से जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जितेन्द्र यादव,फार्मेसिस्ट संघ से जिलाध्यक्ष आनंद सुरा, राज वर्मा,सुमोल चौधरी, धर्म सिंह, विश्वनाथ शर्मा,बालकृष्ण, मनोज दूब्बी ,अजय सिंह, निरमा मीना आदि ने संबोधित किया।

समन्वय समिति के नर्सेज संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी ने बताया कि चार दिन से विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है,मजबूरन चिकित्सालय के समस्तनर्सेज,फार्मेसिस्ट, रेडियोग्राफर,लैब टेक्नीशियन, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं सहायक कर्मचारियों को आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है। 

अस्पताल संयोजक रोशन लाल यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा उक्त तुगलकी आदेश को जब तक निरस्त नही किया जाता है तब तक एस एम एस चिकित्सालय जयपुर के मुख्य द्वार पर प्रातः 8:30 से 10:30 बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी यथावत जारी रहेगा। 

महिला चिकित्सालय संयोजक नित्यानंद यादव ने बताया कि शीघ्र ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज के संलग्न चिकित्सालयों में भी 2 घण्टे की गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जायेगा। 


Previous
Next

Related Posts