


राजस्थान हाई कोर्ट को 3 नए जज़ मिल गए हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से जस्टिस अवनीश झिंगन ,जस्टिस अरुण मोगा का और तेलंगाना हाई कोर्ट से जस्टिस एम लक्ष्मण का राजस्थान हाई कोर्ट का तबादला किया हैं। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।
तीनों जजों के राजस्थान हाई कोर्ट में कार्यभार संभालने के बाद हाई कोर्ट में 35 जज़ हो जाएंगे।