


जोधपुर - 67 वीं राज्यस्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट जो जोधपुर में आयोजित हुए उसमे अजमेर की प्रतिभावान लॉन टेनिस खिलाड़ी जेनिस मनोज ओझा ने छात्रा वर्ग 19 आयु वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान खिलाड़ी नंबर 2 होने का गौरव प्राप्त किया।फाइनल मुकाबले में उप विजेता का सिल्वर पदक मिला,जबकि सूर्यनगरी जोधपुर की प्रगति विजेता रही।
व्यक्तिगत टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में प्रगति वैष्णव ने अजमेर की जेनिस मनोज ओझा को 7-3 से हराकर कर गोल्ड मेडल जीता, अजमेर की जेनिस सेंट स्टीफन सीनियर सेकंडरी स्कूल,अजमेर की कक्षा ग्यारह विज्ञान की छात्रा है, और आयु 15+ है ,सबसे कम आयु में व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर उप विजेता बनी है, वर्ष 2022 में भी 66वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य सिल्वर मेडल प्राप्त करके स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जून- 2023 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान को प्रथम बार टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जिताने में जेनिस मनोज ओझा का बहुत बड़ा योगदान रहा था।
नेशनल कैंप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु पुनः चयन उपलब्धि हैं। अजमेर के सभी खिलाड़ियों एवम् टेनिस कोच,स्कूल प्रबंधन ने खुशी व्यक्त करते हुए जेनिस मनोज ओझा के प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर जेनिस के उज्जवल भविष्य की कामना की है।इस उपलब्धि पर जेनिस से बात करने पर उसने बताया की खेल और शिक्षा में अनुशासन के साथ सामंजस्य बहुत ज़रूरी है। स्कूल,कोचिंग,टेनिस कोर्ट में नियमित अभ्यास आत्मविश्वास में वृद्धि करता है।अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी हैं।