Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, राजस्थान की पहली सूची पर मंथन, राहुल गांधी सर्वे को दे रहे हैं प्राथमिकता, मामला उलझन में, 52 से 55 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार, घोषणा का इंतजार


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, राजस्थान की पहली सूची पर मंथन, राहुल गांधी सर्वे को दे रहे हैं प्राथमिकता,  मामला उलझन में, 52 से 55 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार, घोषणा का इंतजार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बुधवार को मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी और  राहुल गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा औरप्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हुए। 

पहली सूची को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कुछ नाम को लेकर विवाद जरूर राहुल गांधी ने अपने सर्वे के आधार पर कुछ सीटों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंनेप्रदेश के नेताओं से कुछ बारीकी रूप से जानकारी मांगी है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के अपने कुछ यात्रियों को विधायक का चुनाव लड़ने की इच्छुक है। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण लोगों के नाम काटे जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल कुछ मामला उलझावा है लेकिन यह कहा जा रहा है कि लगभग पहली सूची 52 से 55 उम्मीदवारों की जारी की जा सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति में गौरव गोगोई और प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। 

राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे सर्व को प्राथमिकता देंगे। सीएम गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा भी अपने-अपने तरीके से उम्मीदवारों की पैरवी करने का काम कर रहे हैं। लेकिन मामले में कुछ उलझन बनी हुई है यही कारण है की सूची को जारी करने में कुछ देरी हो रही है।

Previous
Next

Related Posts