


बेगू से कांग्रेस विधायक राजेंद्र विधूड़ी ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए लोग षड्यन्त्र पूर्वक जो वीडियो एडिट करके वायरल कर रहे है। उन्होंने कहा कि उसकी सचाई ये है की ये वीडियो 21-10-2021 का है और वीडियो में आ रहा व्यक्ति लोभी राम और उसके पुत्र जिस के ख़िलाफ़ पारसोली थाने में 16-07-2021 को रेप का केस दर्ज हुआ था।
बेगू के विधायक राजेंद्र विधूड़ी ने कहा कि बलात्कारियों को गले सिर्फ़ भाजपा वाले लगा सकते है कांग्रेस वाले नहीं, आपके समक्ष मैं FIR की कॉपी शेयर कर रहा हूँ।
बेगू के विधायक राजेंद्र विधूड़ी ने कहा कि वह हर जगह आ कर पगड़ी रख के भावनात्मक रूप से प्रभावित करना चाहता था और वीडियो में भी रेप जैसे गिनोने कृत्य के लिए मुझे मदद करने के लिए बोल रहा था।