Saturday, 29 August 2026

आरपीएससी में केसर सिंह की नियुक्ति गलत, ऑल राजस्थान जाट महासभा ने हटाने की मांग रखी


आरपीएससी में केसर सिंह की नियुक्ति गलत, ऑल राजस्थान जाट महासभा ने हटाने की मांग रखी

ऑल राजस्थान जाट महासभा की ओर से जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में युवा जाट महापंचायत का आयोजन किया । महापंचायत की शुरुआत समाज के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद समाज के महापुरुषों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया। इस दौरान वीर तेजाजी के जयकारे गूंज उठे।

जाट महापंचायत से जुड़े महेश मावलिया ने बताया कि महापंचायत की मुख्य मांगों में आरपीएससी के नवनियुक्त सदस्य केसरी सिंह को हटाना, ओबीसी आरक्षण को 35प्रतिशत करना और मनरेगा में  एससी के साथ-साथ सभी किसानों को खेत में काम करने का नियम लागू करने, पदोन्नति में ओबीसी आरक्षण लागू करने सहित कई मांगों को लेकर यह महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को एकजुट करना है।

Previous
Next

Related Posts