Saturday, 29 August 2026

आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान एक परिवार के तीन सदस्यों ने पपीते के जूस में जहर पीकर की सामूहिक आत्महत्या


आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान एक परिवार के तीन सदस्यों ने पपीते के जूस में जहर पीकर की सामूहिक आत्महत्या

आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान एक परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। करधनी पुलिस थाने ने परिवार के इन तीनों सदस्यों के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिवारजनों को सौंप दिया है।

करधनी थाने के थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि झुंझुनू जिले केगांवबसवा के रहने वाले नवीन सेन, उनकी पत्नी सीमा से और बेटा मयंक ने रविवार को पपीते के जूस में जहर मिलाकर पीने से मौत हो गई। 

नवीन सेनअपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बालाजी बिहार निवारू रोड में निवास करते थे। उनकी वेद जी के चौराहे पर मेडिकल की दुकान है दोनों किडनिया खराब थी बीमारी और मकान कर्ज के कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। रविवार देर रात्रि को पति-पत्नी और बेटे ने पपीते का जूस में जहर पी लिया। देर रात बड़ा बेटा मेडिकल शॉप से घर गया घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 15 मिनट तक आवाज लगाई कोई ने नहीं खोला तो पड़ोसियों को बुलाया दरवाजा तोड़कर देखा तो माता-पिता की मौत हो चुकी थी और भाई जिंदा था। उसे इलाज के लिए जेके लोन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके पर विषाक्त के पॉऊच मिले है। इस संबंध में छोटे भाई नरेश कुमार ने रिपोर्ट कराई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।


Previous
Next

Related Posts