Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी के खिलाफ हो रहे विरोध डैमेज कंट्रोल करने आएंगे जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को किशनगढ़


भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी के खिलाफ हो रहे विरोध डैमेज कंट्रोल करने आएंगे जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को किशनगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को मनाने आएंगे और यहां कार्यकर्ता और नेताओं से बातचीत कर डैमेज कंट्रोल करेंगे। 

जेपी जेपी नड्डा 18 अक्टूबर को दोपहर में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन सभागार पहुंचेंगे और अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार साझा कर आवश्यक निर्देश देंगे। दो सत्रों में बैठक होगी। पहली बैठक अजमेर संभाग के टोंक और और नागौर कार्यकर्ताओं की होगी और दूसरी बैठक अजमेर और भीलवाड़ा कार्यकर्ताओं की रहेगी।यही नहीं भागीरथ चौधरी का विरोध कर रहे डॉ. विजय चौधरी को भी मनाने का प्रयास करेंगे। भाजपा प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहेंगे। 

यहां से बैठक के बाद नड्डा विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नड्डा पहले 9 अक्टूबर को पुष्कर में उक्त बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब किशनगढ़ में बैठक का आयोजन रखा है। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सांसद भागीरथ चौधरी को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

Previous
Next

Related Posts