Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद राज्यवर्धन को झोटवाड़ा में दिखाएं काले झंडे, जोबनेर में शेखावत के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन,मिठाई खिलाने की कोशिश भी रही नाकामयाब


भाजपा सांसद राज्यवर्धन को झोटवाड़ा में दिखाएं काले झंडे,  जोबनेर में शेखावत के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन,मिठाई खिलाने की कोशिश भी रही नाकामयाब

झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नवरात्र के शुरुआत की साथ ही अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया, लेकिन पहले दिन ही उन्हें अपनी ही पार्टी के कार्यकताओं के विरोध का सामना पड़ा। 

भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को जोबनेर में राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने काले झंडे दिखाएं और नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गो बैक गो बैक के नारे लगाने के बाद भी राठौड़ गाड़ी से उतरे और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता झोटवाड़ा का एक ही लाल, राजपाल राजपाल के नारे लगाने लगे। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।


Previous
Next

Related Posts