


भाजपा के देवली-उनियारा प्रत्याशी विजय बैसला रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र देवली पहुंचे जिनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
रविवार को भाजपा के देवली-उनियारा प्रत्याशी बैसला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता पांच साल के कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है,अब राजस्थान में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले युवाओं ने अपना अच्छे भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद से कांग्रेस को वोट दिया था लेकिन कांग्रेस ने भविष्य बिगड़ने के काम किया है। इतना ही नही ग्रामीण जनता को न तो पपीने का पानी मिला न ही सिंचाई के लिए।पांच साल बाद भी गांवो में स्कूलों में टीचर नही है,अस्पतालों में डॉक्टर नही वहीं सड़के नही ।गांवो की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ गुर्जर बल्कि किसी भी समाज का व्यक्ति हो वह भाजपा से टिकट लेकर आएगा वह निश्चित रूप से चुनाव जीतेगा इसमें कोई दोराय नही है।भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नही है प्रत्येक कार्यकर्ता बड़ी जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पार्टी की मजबूती व चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से लगा हुआ है।
बैसला ने अपने बाहरी होने के विरोध को गलत बताते हुए कहा कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता विरोध में नही है कुछेक नाराजगी है उसको परिवार में मिल बैठ करके सुलझा लेंगे। गुर्जर समाज को भाजपा की तरफ से टिकट दिए जाने के मामले में कहा कि भाजपा की पहली सूची में चार टिकट दिए गए है,सिर्फ गुर्जर हो नही भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से चुनाव लड़ेंगे उसकी जीत होगी। क्योंकि पांच साल में कांग्रेस की सरकार से न केवल युवा बल्कि किसान,गरीब,महिलाए सहित सभी वर्ग परेशान हुआ है अब जनता कांग्रेस के राज से मुक्ति चाहती है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विकास चाहती है और विकास भाजपा ही करा सकती है।
भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला रविवार को जयपुर से रवाना हुए जिनका जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थको ने स्वागत किया। देवली-उनियारा से भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला का चाकसू में मुस्लिम समाज की तरफ से निवाई, पक्का बंधा,छावनी,सवाई माधोपुर चौराहा,छान से लेकर देवली तक जगह -जगह विभिन्न संगठनों,भाजपा कार्यकर्ताओं,गुर्जर समाज ही नही बल्कि अन्य समाजों की तरफ से स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने विश्वास दिलाया कि वह जनता की आकांक्षाओ को पूरा करेंगे तथा विकास में न कोई कमी छोड़ेंगे। उन्होंने अपने स्वागत के लिए सभी लोगो का हाथ जोड़ करके धन्यवाद देते हुए कहा कि राजस्थान के विकास तथा आमजन को मूलभूत सुविधाएं मिलें इसके लिए भाजपा का साथ देना होगा ।भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की सोच रख करके काम करती है।
भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थे।