Saturday, 29 August 2026

राजस्थान जाट महासभा की विवादित आरपीएससी सदस्य केसर सिंह को हटाने की मांग को लेकर बैठक, आर्मी अधिकारियों ने किया निंदा प्रस्ताव पारित, संघर्ष रहेगा जारी


राजस्थान जाट महासभा की विवादित आरपीएससी सदस्य केसर सिंह को हटाने की मांग को लेकर बैठक, आर्मी अधिकारियों ने किया निंदा प्रस्ताव पारित, संघर्ष रहेगा जारी

राजस्थान जाट महासभा कार्यालय पर रविवार को जाट समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान लोक सेवा आयोग में नियुक्त विवादास्पद केसरी सिंह मुद्दे पर जाट समाज के आर्मी के अधिकारियों ने भी एक स्वर में निंदा प्रस्ताव पारित किया।

जाट समाज की बैठक में बताया गया कि राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस संदर्भ में पत्र व्यवहार और वार्ता हुई है। जाट समाज के लोगों ने कहा किहमने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नियुक्ति रद्द नहीं होगी जब तकसमाज का संघर्ष जारी रहेगा। 

राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा किहमारे संघर्ष के कारण हीसीएम गहलोत को अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह जाट समाज की एकता की शक्ति ही है किसीएम गहलोत को माफी मांगनी पड़ी है।

Previous
Next

Related Posts