


डॉ. दिलबाग शास्त्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सम्पूर्ण विश्व में मिसाइल मैन के नाम से जाना है और वे हमारे देश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक थे जोकि पूर्ण रूप से भारत माता के समर्पित थे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने विज्ञान को नए आयाम दिए।
वैश्य महाविद्यालय भिवानी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक विस्तृत व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर दिलबाग शास्त्री ने कहा कि अपना पूर्ण जीवन विज्ञान और मां भारती को समर्पित किया। डॉ दिलबाग शास्त्री ने भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यों,अभियानों के साथ मंडल की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर विस्तृत विचार रखे। बतौर वक्ता दयाल सिंह कॉलेज करनाल से डॉ मंदीप ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन प्रसंगों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत विचार रखे।
इस विशेष व्याख्यान में प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिति में प्रांत मंत्री डॉ. पवन कादियान, सह मंत्री डॉ. दिलबाग शास्त्री,प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, डॉ. सुधीर शर्मा, स्वदेशी जागरण की प्रांत महिला संयोजक प्रो. सुनीता भरतवाल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल से डॉ. मंदीप, एनएमएस कॉलेज से डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. नरेश कनोजिया, प्रांत प्रचार सह प्रमुख ऋषि शर्मा,प्रांत युवा आयाम सह प्रमुख अजय दलाल ने शिरकत की।
मंच का संचालन डॉ. पवन गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन प्रसंगों पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।