


लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुभाष महरिया को टिकट मिलने के बाद कुछ विरोध के स्वर उठने लगे थे। भाजपा के नेताओं ने वहां से 2018 में भाजपा का टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दिनेश जोशी से बातचीत कर सुभाष महरिया के समर्थन में बयान दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
दिनेश जोशी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने सुभाष महरिया को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया है मैं उनका समर्थन करता हूं। उन्होंने अपने समर्थकों से भी निवेदन करते हुए कहा कि वे उन्हें जिताएं और सीकर जिले में भाजपा की जीत के लिए कम करें। इससे पहले यह प्रयास लगाया जा रहा था कि वह चुनाव में खड़े होकर सुभाष महरिया का काम बिगड़ सकते हैं।