


टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला रविवार को निवाई तहसील के जोधपुरिया में श्री देवनारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला रविवार को जयपुर से रवाना होकर चाकसू,निवाई बाईपास होते हुए सुबह 8 बजे जोधपुरिया पहुंचेंगे वहां श्री देवनारायण भगवान के दर्शन करके विजय श्री की कामना करेंगे। उसके बाद पक्का बंधा टोंक ,टोल नाका ,छान,भरना मोड़, गैरोली मोड़,देवडावास मोड़,सरोली मोड़, सन्थली,पोल्याडा,पनवाड़ मोड़,दौलता मोड़,सिद्धार्थ होटल होते हुए जयपुर चुंगी नाका देवली मोड़ पहुंचेंगे। इन सभी जगह गुर्जर समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से विजय बैसला का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला रविवार को अपने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के देवली पहुंचेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से जुलूस के रूप में चर्च रोड़ होते हुए ममता सर्किल ले जाया जाएगा। जिस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला का जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे साथ ही प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा चुनावी रणनीति ओर चर्चा की जाएगी।