Saturday, 29 August 2026

गणपति प्लाजा के रॉयेरा लॉकर्स की जांच करने आयकर और ईडी दोनों विभाग के अधिकारी पहुंचे और किया निरीक्षण, शनिवार को मालिकों को बुलाकर होगी जांच

गणपति प्लाजा के  रॉयेरा लॉकर्स की जांच करने आयकर और ईडी दोनों विभाग के अधिकारी पहुंचे और किया निरीक्षण, शनिवार को मालिकों को बुलाकर होगी जांच

भाजपा के सांसद और सवाई माधोपुर से विधानसभा प्रत्याशी डॉ. करोड़ी लाल मीणा द्वारा गणपति प्लाजा में निजी स्तर पर चल रहे  रॉयेरा लॉकर्स में 500 करोड रुपए का काला धन जमा रखना की जांच करने को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। 

भाजपा सांसद डॉ.मीणा की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम को आयकर और ईडी दोनों विभागों के अधिकारियों ने गणपति प्लाजा पहुंचकर निजी रॉयेरा लॉकर्स का निरीक्षण किया।अब शनिवार को लॉकर्स के मालिकों को बुलाकर तलाशी ली जाएगी। यदि काला धन मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

Previous
Next

Related Posts