


भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला को टिकट दिए जाने के बाद स्थानीयता का मुद्दा तेजी से उठाया गया था लेकिन अब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में विभाग और जिले के दायित्वों को निभा चुके तथा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और संगठन जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल सक्रिय हो गए। दोनो ही पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा उनियारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक खंडेलवाल धर्मशाला में ली।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओ को चुनाव की जिम्मेदारियां दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा ने कहा कि सभी को एकजुट होकर कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा की प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनानी है।
जयपुर संगठन सहप्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि हम सबका निशान कमल है और हमे पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जीत कर सरकार बनानी है।
आगामी 16 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के उनियारा आगमन को लेकर तैयारी की जिमेदारी दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से विजय बैसला का भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक में जयपुर जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर लाल ठाडा , देहात अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मीणा, उनियारा अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बढ़ाया, शहर महामंत्री जगदीश साहू, मोर सिंह गुर्जर, कौशल गुर्जर, रामेश्वर चांगल, बद्री भारती, मदन धाकड़, कैलाश चौधरी, राजेश अग्रवाल ,कैलाश यादव ,कमल शर्मा, चंद्र प्रकाश जैन ,राजा बाबू खींची ,पंकज जैन ,सुरेंद्र धाकड़, सुरेश कुमावत, कैलाश चौधरी ,विशन गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।