Saturday, 29 August 2026

चुनाव आयोग के निर्देश पर पांच पुलिस अधीक्षक के तबादले


चुनाव आयोग के निर्देश पर पांच पुलिस अधीक्षक के तबादले

चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश में पांच जिलों पुलिस अधीक्षक के कार्मिक विभाग ने तबादले किए हैं ।

कार्मिक विभाग संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करइन अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के मुताबिक हनुमानगढ़ के एसपी पद पर राजीव पचार को, योगेश दाधीच को भिवाड़ी,आलोक श्रीवास्तव को कुचामन,शांतनु कुमार सिंहजयपुर ग्रामीण औरप्रवीण नायक चूरू का एसपी बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तीन एसपी का कार्य असंतोषजनकथा और उन्हें हटा दिया गया था ।

Previous
Next

Related Posts