


सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में भाजपा के सांसद और सवाई माधोपुर से विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को गणपति प्लाजा टावर के बाहर प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया कि दिनेश खोड़निया जिनका राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटरा से नजदीकी संबंध है । कटरा को उन्होंने आरपीएससी सदस्य बनाया था और वे मंथली वसूला करते थे।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गणपति प्लाजा में चल रहे निजी लॉकर्स में उनके करोड़ों रुपए और जेवरात जमा है। उन्होंने ईडी से मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए जिससे कि काले धन का मामला उजागर हो सके। यही नहीं डॉ. करोड़ी लाल मीणा गणपति प्लाजा के उस लॉकर्स में जा धमके। उन्होंने वहां धरने दे दिया और कहा कि जब तक इन लॉकर्स की जांच नहीं होगी वह नहीं जाएंगे। उन्होंने सीधे तरफ आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेश ढाका की गर्ल फ्रेंडइस स्पर्धा चौधरी के निवास पर भी छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश खोडानिया के माध्यम से बाबूलाल कटरा आरपीएससी के सदस्य बने थे और उन्होंने एक करोड रुपए की राशि दी थी। जांच होने के बाद अब सारी बातें सामने आएगी।
डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं सारे सबूत ईडी को दिए हैं। जांच के बाद सभी चीज सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आईटी के कार्यालय से डेढ़ करोड़ रुपये और 1 किलो सोना मिला थाऔर एसीबी ने जांच की थी इस तरह गणपति प्लाजा में शैलेंद्र गर्ग चला रहे हैं निजी लॉकर्स की भी जांच कर मामला उजागर करना चाहिए ।