Saturday, 29 August 2026

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया प्रदर्शनी और गरबा वर्क शॉप का उद्घाटन, आकर्षण का केन्द्र बनी भावना की रसोई


जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया प्रदर्शनी और गरबा वर्क शॉप का उद्घाटन, आकर्षण का केन्द्र बनी भावना की रसोई

कंकाली माता मन्दिर रोड स्थित दुर्गा पैराडाइज टोंक में गुरुवार को प्रेरणा ग्रुप ऑफ टोंक द्वारा भव्य प्रदर्शनी और गरबा वर्क शॉप का उद्घाटन जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया। 

रेखा जाजू ने बताया कि प्रेरणा हमेशा महिलाओं के हित में कार्य करने वाला समूह है। ग्रुप ने भव्य प्रदर्शनी की शुरुआत की है, जो 17 अक्टूबर तक रहेगी। जो महिलाएं घरेलू व्यवसाय करती हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन शुरू किया गया है। 

प्रदर्शनी में आकर्षक साड़ियां, कलरफुल बैडशीट्स, उत्कृष्ट डिजाइनों वाले कुर्ते, सजावटी सामान, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स कॉर्नर के अलावा भावना बुंदेल द्वारा लजीज फूड कॉर्नर भी लगाया गया है। इस प्रदर्शनी का आयोजन त्यौहारी सीजन को देखते हुए किया गया है। 


नवरात्रि में टोंक शहर में गरबा की धूम मचने वाली है। इसी दृष्टि से ग्रुप द्वारा गरबा वर्क शॉप भी अयोजित की जा रही है। चीनू पारीक द्वारा गरबा स्टेप सिखाए जा रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला प्रमुख सरोज बंसल तथा कंचन हिरोनी ने किया।उद्घाटन के मौके पर रेखा जैन, श्वेता सिंहल, भावना जैन, पूनम ब्रजवासी, सुशीला लोढ़ा, रायना रजक, सुधा लोढ़ा, जूली मूंदड़ा, उमा मूंदड़ा,  पंकज गर्ग, मोनिका जैन, लक्ष्मी विजय, अवंती जैन आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts