


इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर का झांसा देकर मेडिकल में काम करने वाली एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नेजयपुर के एयरपोर्ट थाने पर मामला दर्ज कराया है।
एयरपोर्ट की थाना अधिकारी ममता मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 साल की नर्सिंग महिला ने रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट में कहां है कि मैं 2023 में इंस्टाग्राम परएक लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। लेकिन मैंने उसे तत्काल स्वीकार नहीं किया तो बार-बार मैसेज करने लगाउसने बताया कि मैं जोधपुर एम्स में टेक्निकल ऑफीसर परकार्यरत हूं और यूपीएससी 2022 में मेंस और इंटरव्यू दिया है।मैं तुम्हारी भी तैयारी कर दूंगा। मैंने अपने व्हाट्सएप नंबर दे दिए।
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि इसके बाद उसने वॉट्सऐप के साथ कॉल कर वह बात करने लगा। 17 मई 2023 को मिलने के लिए उसे जयपुर के मालवीय नगर स्थित होटल बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने शादी के लिए प्रपोज कर रेप किया। 24 मई को तीन दिन फ्लैट पर आकर रेप किया। हर सप्ताह मिलने आने लगा। शादी करने का झांसा देकर रेप करता।
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसे युवक ने मुझे से डीडवाना में प्लाट लेने के बहाना बनाकर करीब एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके बाद 21 सितम्बर को संदेश भेजा किया कि चाची का देहांत हो गया है। दो दिन बाद वॉट्सऐप कॉल किया।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल कर कहां की मेरे 20 लाख रुपए शेयर मार्केट में डूब गए। पुलिस मुझे ढूंढ रही है। कॉल टेप हो रहा है, मैं सीकर छुपा हुआ हूं, बात नहीं कर सकता। इसके बाद उसने अगले दिन कहने लगा मेरा बाल विवाह हो गया, अब में उसको लेकर नहीं आ रहा, तुम चिंता मत करो, मैं वापस आ जाऊंगा। फिर खुद को शादीशुदा होना बताने लगा। इन सब बातों से मुझे लगा कि वह धोखा दे रहा हैऔर मैं एयरपोर्ट थाने में यह मामला दर्ज कर दिया।